Bahraich News : अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत, 16 घायल
बहराइच अमृत विचार। जिले के रिसिया और हरदी थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों युवक की मौत हो गई। जबकि साथी समय अन्य लोग घायल हो गए। श्रावस्ती जनपद से जियारत के लिए आ रहे जायरीनों का वाहन रिसिया थाना क्षेत्र में पलटने से 15 जायरीन घायल हुए हैं।
खैरी घाट थाना क्षेत्र के बटुआ पुर गांव निवासी शंकर पुत्र राधेश्याम अपने साथी छोटू पुत्र मस्तराम के साथ बाइक से घर से निकले। बाइक सवार लोग हरदी थाना क्षेत्र के 15 गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। शंकर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छोटू का इलाज चल रहा है।
उधर श्रावस्ती जनपद के पिपरहवा व नेवादा के रहने वाले लोग मंगलवार को फातिया के लिए बहराइच दरगाह आ रहे थे। जैसे ही पिकअप वाहन रिसिया थाना क्षेत्र के समसा तरहर के पास पहुंची। तभी अचानक वाहन का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में सवार 15 लोग घायल हो गए। अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में पिपरहवा गांव निवासी जायरीन अमाम अली पुत्र रहमान, नसीम पुत्र गुलाम रसूल, मोहम्मद रजा पुत्र कासिम, आवेश पुत्र रईस और नेवादा गांव निवासी ताजरून पुत्री शरीफ, साजरून पुत्री सज्जन, मुस्कान पुत्री इलियास समेत 15 घायल हुए हैं। इनमें तीन घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हरदी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रिसिया शैलेश सिंह ने बताया कि टायर फटने से वाहन पलट गया था। जिसमें लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें -नहा कर पहुंचा मंदिर, दर्शन के बाद अपनी गर्दन पर चला दी कटर मशीन
