Kanpur: पेट में स्पंज छोड़ने वाले डॉक्टर की बड़ी मुसीबत, डिप्टी सीएम ने मामला संज्ञान में लिया, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पेट में स्पंज छोड़ने वाले डॉक्टर की बढ़ी मुसीबतें।

कानपुर में पेट में स्पंज छोड़ने वाले डॉक्टर की मुसीबतें बढ़ गई। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामला संज्ञान में लिया।

कानपुर, अमृत विचार। उर्सला अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन करने के दौरान एक डॉक्टर ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी। दर्द होने पर महिला ने दूसरे अस्पताल में दिखाया, जहां उसके पेट से पट्टी निकली और उसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में मामले की जानकारी दी।

यशोदा नगर में देवकी नगर निवासी राऊफ खान ने बताया कि पत्नी बुसरा बानो (40) के पथरी होने पर उर्सला में दिखाया था। यहां पर नौ जून को एक डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद पत्नी को छुट्टी दे दी गई। लेकिन पेट में दर्द बना रहने पर उसे दूसरे अस्पताल में दिखाया, जहां हाल में ही एमआरआई कराने में पेट में पट्टी होने की बात पता चली।

काकादेव स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट से निकली, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल के डॉ. एएस सेंगर का कहना है कि महिला के पेट से पट्टी निकली है। उसने करीब दो माह पहले उसला में पथरी का ऑपरेशन कराया था।

इसके बाद से उसे तकलीफ बनी रही। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने पर उसके बिल माफ कर दिए गए हैं। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। उर्सला के निदेशक डॉ. एसपी चौधरी का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मामले को संज्ञान में लिया

पेट में स्पंज छोड़ने वाले डॉ, पीके मिश्रा की मुसीबतें बढ़ गई। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मामले को संज्ञान में लिया। जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी। डॉक्टर का पैनल जांच करेगा। उर्सला अस्पताल के डॉ पीके मिश्रा ने ऑपरेशन के दौरान स्पंज छोड़ा था। महिला की एक महीने बाद निजी अस्पताल में मौत हुई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा