Kanpur News: बिजली चोरी से केस्को को लग रहा करंट, विजिलेंस टीम ने मारा छापा, कई घरों में पकड़ी कटिया
कानपुर में विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी पकड़ी।
कानपुर के बिल्हौर के कई घरों में विजिलेंस टीम ने छापा मारकर कई घरों में कटिया पकड़ी। लोग कटिया लगाकर केस्को को चूना लगा रहे।
कानपुर, अमृत विचार। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी बिजली चोरी की वारदातें नहीं रूक रही है। बिजली चोर कटिया लगाकर केस्को को चूना लगा रहे है। इसी तरह बुधवार को विजिलेंस टीम ने बिल्हौर के उत्तरीपुरा कई घरों में छापा मारकर कटिया पकड़ी। छापेमारी की सूचना मिलते ही लोगों में खलबली मच गई। विजिलेंस टीम ने कई घरों में कटिया पकड़ी। वहीं, हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
