Farrukhabad Suicide: स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, सरकारी आवास पर फंदे पर लटकता मिला शव, पति के साथ रहती थी
फर्रुखाबाद में स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर दी जान।
फर्रुखाबाद में स्टाफ नर्स ने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में तैनात स्टाफ नर्स ने मंगलवार को देर रात सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला सका।
फिरोजाबाद के मोहल्ला कर्बला निवासी महिला गुंजन जनपद फर्रुखाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी। स्टाफ नर्स गुंजन नवाबगंज सीएचसी पर बने सरकारी आवास पर पति रवि सिंह के साथ रह रही थी। देर रात स्टाफ नर्स गुंजन में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जागने पर पति को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पति ने पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची थाना नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला गुंजन शंखवार का मायका जनपद फर्रुखाबाद के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव तेरा में था। उसकी शादी जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला कर्बला में युवक रवि सिंह के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। उसके एक 5 वर्ष का पुत्र रजत है। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के मायके पक्ष के परिजन भी आ गए।
मृतका के भाई शिवम ने बताया कि उनकी बड़ी बहन कुसुम की शादी रवि के बड़े भाई गुलाब सिंह से हुई है। पांच भाई बहन में तीसरे नंबर की थी। मां शकुंतला देवी पिता मेघनाथ सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
