Kanpur News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में किया हंगामा, जानिए पूरा मामला
कानपुर में गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा।
कानपुर में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के कानपुर रोड माही प्राइवेट हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। जहां महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने गलत इलाज करने का आरोप लगाकर अस्पताल पहुंच हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
पूरा मामला घाटमपुर कस्बा के नौबस्ता का है। जहां के माही हॉस्पिटल में एक गर्भवती मिला डिलीवरी के लिए आई थी। जहां उसका उपचार चल रहा था। इधार, एक दिन पहले महिला की तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजन शव लेकर माही हॉस्पिटल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
घाटमपुर सीएससी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैलाश चंद्र ने अस्पताल पहुंचकर लाइसेंस मांगा। तब डॉक्टर ने लाइसेंस होने की बात से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक अस्पताल और परिजनों के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने कार्रवाई की बात से मना कर दिया है।
