Theft In Kanpur : चोरों ने टाइल्स की दुकान को बनाया निशाना, 1.75 लाख रुपये चोरी, CCTV में वारदात कैद
कानपुर में टाइल्स की दुकान में चोरी।
कानपुर के जूही थानाक्षेत्र में टाइल्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर 1.75 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
कानपुर, अमृत विचार। साउथ में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक हो रही चोरियों ने पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है। स्वतंत्रता दिवस पर जहां एक ओर सब आजादी का पर्व मना रहे थे। उसी दौरान शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने जूही थानाक्षेत्र अंतर्गत मार्बल मार्केट में अग्रवाल टाइल्स एंड ग्रेनाइट की दुकान को निशाना बनाया।
नकाबपोश चोर दराज तोड़ कर 1 लाख 75 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगली सुबह दुकान खोलने आने पर दराज खुला देख उनके होश उड़ गए। इस पर उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल ली। जूही थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
