बिजनौर: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
गांव टांडा माई दास से जाते समय कोटकादर में स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
नगीना (बिजनौर), अमृत विचार। नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। हालांकि युवकों को सीएचसी भी लाया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
गांव टांडा माई दास निवासी साजिद उर्फ सानू (20) व तहसीन (25) बुधवार शाम पांच बजे बाइक से नगीना की ओर आ रहे थे। जब वे कोटकादर में स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी सड़क पार कर रहे नीलगाय से बाइक सवार टकरा गए।
जिससे दोनों युवक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: पैसों के लेनदेन में की गई थी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार...एक फरार
