झूठ की दम पर पुन: सत्ता में आना चाहती भाजपा : शिवपाल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पं.जेएन डिग्री कॉलेज में आयोजित समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ की दम पर अपनी सरकार बनाना चाहती है, लेकिन सपा के कार्यकर्ता उसके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे। समाजवादी कार्यकर्ता फर्जी मुकदमों से नहीं डरते। आवश्यकता हुई तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे। सपा कार्यकर्ता भाजपा के इस फरेब को जनता को जनता तक ले जायें और 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाएं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को पंडित जेएन डिग्री कालेज मैदान में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। शिविर में सुबह से कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। यहां मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया है। प्रशिक्षण में बांदा की चार विधान सभा तिंदवारी, बबेरू, नरैनी व सदर तथा चित्रकूट जनपद की कर्वी व मानिकपुर विधानसभा से तीन हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सपा सरकार में गरीबों व पिछड़ों के लिए तमाम योजनाएं चलाई गईं। भाजपा उन्हीं का नाम बदलकर जनता को बरगला रही है। अब भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। इंडिया गठबंधन के सामने उसकी हवा खिसक गई है। लोकसभा चुनाव में सपा बुंदेलखंड से सभी सीटें जीतेगी। बस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और भाजपा के फरेब को उजागर करें। सपा की नीतियों और रीतियों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सपा के विधायक व अन्य पदाधिकारी जनता के दुख-दर्द में शामिल हों। प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व एमएलसी अनिल यादव, सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा, चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान,पूर्व ब्लाक प्रमुख तिंदवारी वरुण यादव, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, कुतैबाजमा खान, प्रियांशु गुप्ता, अबरार फारुकी, आमिर खान मन्नी, इमरान अली राजू, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन साहू आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : हरदोई : जच्चा-बच्चा की मौत से हुआ हंगामा

संबंधित समाचार