मुरादाबाद: तलाकशुदा महिला से बीटेक छात्र ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला से बीटेक के छात्र ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि छात्र ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। उसके बाद वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित महिला ने आरोपी छात्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला से बीटेक के छात्र ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि छात्र ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। उसके बाद वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित महिला ने आरोपी छात्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में रहने वाली महिला आजीविका चलाने के लिए नर्सिंग होम में नौकरी करती है। वहचक्कर की मिलक में ही किराये के मकान में रहती है। महिला ने बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला आरोपी सुलेंद्र सिंह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी सुलेंद्र से उसका परिचय हो गया, जिसके बाद वह उसके कमरे में आने-जाने लगा। लाकडाउन के दौरान भी आरोपी प्रतिदिन महिला के कमरे में आता जाता रहा। महिला के अनुसार इस दौरान आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और एक दिन शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। तलाकशुदा होने की बात बताने पर वह बोला हमें कोई एतराज नहीं है।

आरोप है कि लाकडाउन के दौरान ही एक दिन आरोपी सुलेंद्र रात के समय महिला के घर पहुंच गया और और उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। आरोपी ने नशा होने पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने का झांसा देकर आए दिन संबंध बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार लाकडाउन खत्म होने के बाद उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी छात्र बीते 27 अगस्त को शाम के समय महिला के घर पहुंचा। छात्र ने महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में शोर होने पर धमकी देकर वहां से भाग गया।

सोमवार को पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुलेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार