'नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं', नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर बोले राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने पर पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं। उनका नाम नहीं। केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी कर दिया है। 14 अगस्त से नया नाम आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है।

कांग्रेस ने इस बदलाव को लेकर पहले ही केंद्र की नीतियों पर हमला बोला था। कांग्रेस ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

दो दिनों के लेह-लद्दाख की यात्रा पर रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं।

ये भी पढ़ें- गुलाम नबी आजाद बड़ा बयान, कहा- इस्लाम बहुत बाद में आया, सब हिंदू से ही हुए हैं कन्वर्ट 

संबंधित समाचार