Ghosi By election : सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, सुधाकर सिंह के साथ नामांकन में जाने पर अड़े 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान बवाल हो गया। यहां कलेक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी के साथ जाने को लेकर कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें समझने का भरसक प्रयास किया लेकिन उग्र समर्थक नारेबाजी करने लगे। 

गुरुवार को सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में समर्थक भी जुलूस के रूप में शामिल थे। पुलिस ने नामांकन कक्ष से पहले बैरिकेडिंग की थी। जहाँ नामांकन के दौरान कार्यकर्ता अंदर जाना चाहते थे। लेकिन प्रशासन और पुलिस ने नियमानुसार केवल पांच लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी। खुद के प्रवेश को रोकने पर सपा कार्यकर्ता उग्र होकर हंगामा करने लगे। जिसपर पुलिस ने उन्हें समझने का प्रयास किया। 

ये भी पढ़ें -Ghosi By election : सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आज अंतिम दिन करेंगे नामांकन    

संबंधित समाचार