मुरादाबाद: एसएसपी के सामने रो पड़ी पीड़िता, बोली बहुत मारते हैं बाप-भाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक युवती ने एसएसपी से शिकायत कर अपने पिता व भाई से जान का खतरा बताया है। युवती का आरोप है कि पिता व भाई रेप के मामले में आरोपी से समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक युवती ने एसएसपी से शिकायत कर अपने पिता व भाई से जान का खतरा बताया है। युवती का आरोप है कि पिता व भाई रेप के मामले में आरोपी से समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश भी कर चुके हैं।
मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पाकबड़ा निवासी युवती ने आरोप लगाया कि सोमवार को उसके पिता ने लात घूंसे और डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद भाई और ताऊ के लड़के ने गला घोटकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि उसने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। अब युवती के पिता और भाई आरोपी के परिवार से पैसा लेकर समझौता कराना चाहते हैं।
युवती ने आरोपियों के खिलाफ पाकबड़ा थाने में शिकायत की तो एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने केवल शांतिभंग में आरोपियों का चालान किया। उसने एसएसपी से मांग की है कि मामले की रिपोर्ट पिता और परिवार वालों पर कार्रवाई की जाए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पाकबड़ा एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
पाकबड़ा इंस्पेक्टर रजनी द्विवेदी ने बताया कि युवती ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। परिवार में आपसी विवाद का मामला था। अब पीड़िता ने जो तहरीर दी है उसके अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
