हरदोई : काफी मशक्कत के बाद चार मंजिला भवन से उतारा गया सांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। आवारा जानवरों से जहां आम जनता परेशान हैं वहीं अब आवारा सांडो ने तहसील की चौथी मंजिल पर चढ़कर प्रशासन को जमकर छकाया। काफी मशक्कत के बाद लगभग 48 घंटे बाद शाम को हाइड्रा की मदद से नीचे उतर गया।

बताते चलें तहसील सवायजपुर में बने आवास की चौथी मंजिल पर 15 अगस्त की शाम 2 सांड श चढ़े दिखाई पड़े। सांडो के चौथी मंजिल पर चढ़ने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। तहसील कर्मचारियों ने उनको नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। बुधवार को दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद प्रशासन ने सांडों के खाने-पीने का इंतजाम वही छत पर कर दिया।
 
गुरुवार को चीनी मिल से हाइड्रा मशीन मंगाई गई। जिसमें बांधकर एक सांड को नीचे उतारा गया। दूसरा सांड किसी  तरह जीने से नीचे उतर आया था। वैसे तो किसान व ग्रामीण आए दिन आवारा जानवरों से परेशान होने की शिकायत जिला प्रशासन से करते रहते हैं लेकिन जिला प्रशासन की कान पर जूं नहीं रहता है, लेकिन इस बार प्रशासन को ही सांडों को निपटने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साडों के छत पर चढ़ने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें -Etawah Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 20 घायल - एक की मौत

संबंधित समाचार