बरेली: चार करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कार सवार दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब चार किलो स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया नशीले पदार्थों की …

बरेली। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कार सवार दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब चार किलो स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात इज्जतनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रहपुरा मार्ग पर कार सवार दो लोगों गुलाम नबी और आसिम उर्फ असलम को पकड़ और तलाशी के दौरान कार से चार किलो स्मैक बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ पर बताया कि वे लोग स्मैक को बेचने के लिए दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे और इसके पहले ही पकड़े गए। दोनों बरेली जिले के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस इनके साथियों के बारे में पता लगा रही है।

संबंधित समाचार