बरेली कॉलेज में आज से बीएससी गणित में द्वितीय चरण के प्रवेश पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीए, बीएससी गणित और बीकॉम की ईडब्ल्यूएस सीटों के लिए भी कर सकेंगे आवेदन =बीए, बीएससी जीव विज्ञान और बीकॉम की पांचवी मेरिट आज होगी जारी

बरेली, अमृत  विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष में द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार से ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी सिर्फ बीएससी गणित में ही रिक्त सीटों के लिए पंजीकरण होंगे। बीए, बीएससी जीव विज्ञान और बीकॉम में अभी प्रथम चरण के ही प्रवेश हो रहे हैं और शुक्रवार को पांचवी मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो फिर इनमें द्वितीय चरण के लिए पंजीकरण हो सकते हैं।

मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि द्वितीय चरण में बीएससी गणित में प्रवेश के लिए पोर्टल 18 से 23 अगस्त तक खुलेगा। छात्रों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी गणित और बीकॉम में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में प्रवेश के लिए भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेरिट में शामिल छात्रों को प्रवेश का मौका दिया गया था। सभी मेरिट के छात्रों को अतिरिक्त समय भी दिया गया है, इसके बावजूद छात्र प्रवेश नहीं ले सके। अब नियम के अनुसार पहले बीए, बीएससी जीव विज्ञान और बीकॉम की पांचवी मेरिट शुक्रवार को जारी की जाएगी।

इस मेरिट में शामिल छात्रों के प्रवेश होने के बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो पूर्व के छूटे छात्रों को शुल्क जमा कर प्रवेश देने का मौका दिया जा सकता है। इसको लेकर विचार किया जा रहा है। इसके बाद इन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रहती हैं तो द्वितीय चरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

21 से काउंटर से मिलेंगे परिचय पत्र
बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होने के बाद छात्रों को 21 अगस्त से टीसी, सीसी और फीस रसीद जमा कर संबंधित काउंटर से ही अपना परिचय पत्र और विवरणिका प्राप्त करनी होगी। अन्य किसी भी जगह कोई डॉक्यूमेंट जमा नहीं करने होंगे।

बीबीए की चौथी मेरिट जारी
बरेली कॉलेज ने वित्त पोषित पाठयक्रम बीबीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट जारी कर दी है। मेरिट में शामिल छात्रों को विभाग में जाकर प्रवेश लेना होगा। मेरिट के अनुसार ओपन -67.937 से 66.453, सामान्य महिला-62.249 से 59.438, ओबीसी-64.826 से 63.235, डीएफ, एफएफ और पीएच-सभी इंडेक्स रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत के मुसलमानों के पूर्वज गैर मुस्लिम थे- शहाबुद्दीन रजवी

संबंधित समाचार