Farrukhabad News : बाढ़ के पानी में डूबा युवक, 12 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव, बाजार करके लौट रहा था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में डूबा युवक।

फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। करीब 12 घंटे बाद गोताखोरों ने युवक का शव निकाला।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बाजार करके घर वापस लौट रहै युवक की तालाब में डूब कर मौत हो गई। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव निकाला। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

थानाक्षेत्र के गांव अचानकपुर निवासी रामदास राजपूत  (32 ) बाजार करने चिलसरा गया था। गंगा में बाढ़ का पानी अचानकपुर से गढ़िया हैबतपुर दोनों गांव में पहुंच गया। जिससे गांव जलमग्न हो गए। अचानकपुर से गढ़िया हैबतपुर तक नाव से आवागवन होता है। देर रात में नाव न होने से युवक पैदल ही पानी में चल दिया। वह गढ़िया हैबतपुर के तालाब में चला गया। जिसमें वह डूब गया। गडिया हैबतपुर के ग्रामीणों ने सूचना गांव अचानकपुर में दी।

वह लोग रात में नाव से घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना थाना पुलिस को मिली। थाना अध्यक्ष मनोज भाटी गोताखोरों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। कायमगंज एसडीएम यदुवंश कुमार ने बताया एक युवक के डूबने की सूचना मिली है। राजस्व टीम व गोताखोर भेजे हैं। युवक की खोजबीन कराई जा रही है। शुक्रवार की सुवह गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से शव बरामद किया। 

संबंधित समाचार