सरकार नहीं मानी तो नवम्बर में देशव्यापी हड़ताल: शिव गोपाल मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नादर्न रेलवे मेन्स यूनियन कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में रेलकर्मियों का गुस्सा फूटा। पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर नवम्बर में देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। इसके लिए देशभर में रेलकर्मियों से रायशुमारी के लिए अभियान चलाया जाएगा। 

 एआईआरएफ व एनआरएमयू के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तमाम जायज लम्बित मांगों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग सर्वोपरि है। इसके लिए देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों ने श्रम संगठनों को एक मंच पर लाकर 10 अगस्त, को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली किया। कामरेड मिश्रा  कहा कि ओपीएस बहाली के लिए आंदोलन को और तेज करेंगें।

बताया कि आवश्यकता पड़ी तो 21 से 23 नवम्बर के मध्य हड़ताल के लिए रेल कर्मचारियों से मत लेकर देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लेगें। निजीकरण व आउटसोर्सिग की नीति को रेल संरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए रेल मंत्रालय से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।

अध्यक्षता लखनऊ मंडल के अध्यक्ष कामरेड विभूति मिश्रा ने किया। मंडल मंत्री कामरेड आर के पाण्डेय ने रेल कालोनियों की खस्ताहाल स्थिति आदि से अवगत कराया। कैंट शाखा के अध्यक्ष कामरेड ए. एम. खान, शाखा मंत्री कामरेड हीरालाल, मण्डल उपाध्यक्ष कामरेड असवानी तिवारी ने भी रेल कर्मचारी समस्या पर विस्तार से चर्चा की।

ये भी पढ़ें - बिबेक देबरॉय का बयान उनके अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन : मायावती      

संबंधित समाचार