बरेली: गैस सिलेंडर भरे ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बुधवार सुबह नैनीताल रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भोजीपुरा निवासी लाल बहादुर शाह (30) फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का …

बरेली,अमृत विचार। बुधवार सुबह नैनीताल रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

भोजीपुरा निवासी लाल बहादुर शाह (30) फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। उसके चार बच्चे हैं जिसमें तीन लड़की और एक लड़का है। लाल बहादुर बुधवार की सुबह 8.30 बजे दवाई लेकर फलों की मंडी से घर की तरफ लौट रहा था। इतने में ही नैनीताल रोड पर बिलवा अड्डे के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक (क्रमांक यूपी 77 एमएस 6711) ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाल बहादुर बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान ट्रक चालक उसके सिर को कुचलते हुए भागने लगा। घटना पर मौजूद लोगों ने पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया। चालक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था।

संबंधित समाचार