लखनऊ : उद्यमियों और व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं होगी एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 
व्यापारियों एवं उद्यमियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के पूर्व प्रारंभिक जांच कराए जाने की अनिवार्यता के आदेश का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों को परेशान करने एवं अनावश्यक दबाव बनाने के लिए आए दिन फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की शिकायतें आती थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में अब किसी भी व्यक्ति के द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकेगी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक मामले में दिए गए निर्देश का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो तथा किसी भी उद्यमी, व्यापारी,  शैक्षिक संस्था, चिकित्सालय, भवन निर्माता, होटल- रेस्टोरेंट इत्यादि से संबंधित मालिक तथा प्रबंधन स्तर के कर्मचारियों का किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाए इसके लिए शासन प्रशासन दृढ़ संकल्पित है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : रक्षाबंधन पर प्रदेश के सभी रुटों पर चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, तैयारी तेज

संबंधित समाचार