लखनऊ : रक्षाबंधन पर प्रदेश के सभी रुटों पर चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, तैयारी तेज 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

महिलाओं,बहनों के लिए दो दिन चलेंगी रोडवेज की नि:शुल्क बसें 

दिल्ली,गाजियाबाद,मेरठ,गोरखपुर,वाराणसी,प्रयागराज के लिए स्पेशल बसें 

लखनऊ, अमृत विचार। रक्षा बंधन त्योहार पर रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी व राहतभरी खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों की अत्यधिक भीड़ और महिलाओं ,बहनों को सुगम,सुरक्षित सफर कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। परिवहन निगम इस बार रक्षा बंधन पर प्रदेश भर में करीब चार हजार अतिरिक्त बसें चलाने का खाका तैयार किया है। इसमें 500 से अधिक बसें लखनऊ रीजन से संचालित की जाएंगी। अतिरिक्त बसें सभी रुटों पर चलेंगी और महिलाओं को बिना किराए के यात्रा का लाभ दिया जाएगा। यात्री एसी बसों के लिए ऑनलाइन और साधारण बसों के लिए टिकट काउंटर से टिकट ले सकेंगे। इसके अलावा यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए इन बसों में अतिरिक्त परिचालक भी तैनात रहेंगे।

आगामी 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बार भी महिलाओं, बहनों को नि:शुल्क सफर कराने का बड़ा तोहफा देने की तैयारी की जा रही है। दरअसल यूपी सरकार इस वर्ष रक्षा बंधन त्योहार पर महिलाओं के लिए दो दिन का मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बताया कि  पिछले कई साल से रक्षा बंधन पर हर बार महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा रहती है। इस बार भी 29 अगस्त की रात से 31अगस्त तक महिलाओं के लिए नि:शुल्क सेवा रहेगी। इसकी तैयारी की जा रही हैं। शासनादेश प्राप्त होते ही एडवाइजरी जारी की जाएगी। परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन के दृष्टिगत बसों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने, बसों व बस स्टेशन साफ सुथरे रखने पर जोर दिया है। स्टेशन पर शौचालय की व्यवस्था उत्तम रखी जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या में वृद्धि से निगम की आय में भी वृद्धि होती है।

कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें 

रक्षाबंधन पर लम्बी दूरी  दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ,वाराणसी, प्रयागराज,गोरखपुर के लिए स्पेशल बसें भी चलाई जाएंगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि यह स्पेशल बसें लखनऊ के चारों बस अड्डों (आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन ) से चलेंगी। बसों में सीटों की क्षमता से अधिक यात्री नहीं बैठाए जाएंगे। कोई यात्री खड़े होकर बस में सफर करता मिला तो चालक और परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में लटक कर व खड़े होकर भी सफर करना पड़ता है। इस बार क्या खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे उन्हें परेशानी नहीं हो। त्योहार पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण परेशानी हो जाती है। इस बार कोई परेशानी न हो इसके लिए जो बसें खराब खड़ी हुई हैं, उन्हें भी ठीक कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : जहरीला चारा खाने से हुई थी 13 गोवंशों की मौत, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

संबंधित समाचार