लखनऊ: मुख्यमंत्री से मिले डिप्लोमा फार्मासिस्ट के पदाधिकारी, समस्याओं की दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉउन्सिल व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला और महामंत्री उमेश मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संगठन और काउन्सिल की समस्याओं की जानकारी दी। यह मुलाकात कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी। करीब 25 मिनट तक मुख्यमंत्री ने संवर्ग की समस्याओं को सुना और कहा कि संगठन की वेतन विसंगति ,पद नाम परिवर्तन एवं पदों के मानकों में परिवर्तन सहित समस्याओ पर विचार करेंगे।

 इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश को फार्मेसी का हब बनाने के लिए दृण संकल्पित है, फार्मेसी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है और हमें दवाओं के लिए दूसरे देशो पर निर्भर नहीं रहना है। उन्होंने कहा कि हमारे पास योग्य फार्मासिस्ट है और हमको नित्य नयी रिसर्च पर ध्यान केंद्रित करना है उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि फार्मासिस्ट जनता की सेवा से सीधा जुड़ा है और बड़ी जिम्मेदारी फार्मासिस्ट के ऊपर है। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी पहचान जनता के बीच में बनाइये ! 

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अत्यंत गंभीर है और प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यंत मजबूत किया जायेगा, वेतन उच्चीकरण के विषय पर संगठन द्वारा उत्तराखंड एवं हरियाणा का उदाहरण देते हुए वेतन उच्चीकरण की मांग की, नियम विरुद्ध स्थानांतरण पर जाँच की माँग की व प्रदेश में फार्मेसी प्रेक्टिस रेगुलेशन लागू कराने व ब्रिज कोर्स की गाइड लाइन जारी करने, रिफ्रेशर कोर्स कराने, फार्मेसी रूल्स 1955 में संशोधन किये जाने, नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने, संयुक्त निदेशक सहित अन्य पदों पर शत प्रतिशत पदोनत्ति किये जाने आदि की माँग भी की।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

संबंधित समाचार