Kanpur Crime : पानी की टंकी में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाए ये आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पानी की टंकी में लटका मिला युवक का शव।

कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में पानी की टंकी में युवक का शव लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी।

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थाना अंतर्गत पानी की टंकी में युवक का शव लटका मिला। युवक का शव लटका देख परिजनों हत्या का आरोप लगा रहे है। इलाकाई लोगों ने शव को लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हत्या व आत्महत्या का कारण स्पस्ट हो सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार