मुरादाबाद में एक और संक्रमित की मौत, 119 नए पॉजिटिव
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक और संक्रमित की मौत हो गई है। उसने कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सहकारी बैंक के एक कर्मी सहित 119 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में कई पॉश कालोनी के रहने वाले व्यापारी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक और संक्रमित की मौत हो गई है। उसने कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सहकारी बैंक के एक कर्मी सहित 119 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में कई पॉश कालोनी के रहने वाले व्यापारी भी शामिल हैं।
मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार के राम तलैया मोहल्ला के निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ की तबियत खराब चल रही थी। उसने निजी अस्पताल में इलाज कराया तो वहां कोरोना जांच के लिए भी नमूना लिया गया। उसकी जांच को सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजा गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधेड़ को गंभीर हालत में पांच सितंबर को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। यहां उसने मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। वहीं सहरकारी बैंक का एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
कई पॉश कालोनियों में भी संक्रमित पाए गए हैं। वेवग्रीन में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। टीडीआई सिटी एक बुजुर्ग सहित दो, सेंट पॉल कालेज निकट निवासी महिला, बुद्धि विहार फेस टू का युवक, कटघर के देहरी गांव का युवक, ठाकुरद्वारा गांधी नगर का युवक, बनवटी गंज का बुजुर्ग व महिला, मंडी चौक का बुजुर्ग, लाइनपार में बुजुर्ग, बर्तन बाजार में महिला, स्टेशन रोड निवासी महिला, कानून गोयान की बुजुर्ग महिला, बिलारी रेलवे स्टेशन रोड के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इसके साथ ही पीपलसाना की युवती, बागरपुर का युवक, रामगंगा विहा की महिला, हिमगिरी कालोनी की महिला, सिरकोई का युवक, बुद्धि विहार चार साल की बच्ची व युवती सहित चार लोग, चौक निवासी महिला, कुंदरकी की तीन महिलाएं, केजीके कालेज का एक युवक, प्रकाश नगर का युवक, कटघर के गुलाबाड़ी निवासी महिला, अमरोहा गेट निवासी अधेड़, लाइपार निवासी युवक, चंदन नगर निवासी युवक, लाइनपार निवासी युवक, चंदन नगर का अधेड़, दीन दयाल नगर का अधेड़, आशियाना की महिला, लाइनपार निवासी युवक, रामगंगा विहार निवासी युवक, कांशीराम गेट की महिला, पीतल विहार का युवक, हिमगिरी की महिला सहित दो, गोविंद नगर का युवक,प्रेम नगर का युवक, हनुमान नगर निवासी युवक, विकास नगर निवासी युवक व महिला संक्रमित पाई गई है। रैपिड एंटीजन किट से 2068 लोगों की जांच हुई, जिसमें 48 संक्रमित पाए गए। इसमें एक बिलारी, नौ डिलारी, एक भोजपुर, पांच ताजपुर, दो कुंदरकी, पांच कांठ, पांच मूंढापांडे, सात हरथला, दो किसरौल, दो टाउन हॉल, मझोला में छह और पीतल बस्ती में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
