हरदोई : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं धोखाधड़ी का शिकार, जानें पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल के साथ धोखाधड़ी की गई। उन्होने डीलरशिप के लिए ऑनलाइन फार्म भरा, जिसमें उनसे ढाई लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ले ली गई, लेकिन जब लाइसेंस के लिए फार्म भरने की बारी आई तो उनके साथ की गई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने फोर-व्हीलर की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के साथ 16 अगस्त को ढाई लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा कर दी। उसके बाद 16 अगस्त को मोबाइल नंबर 9038685075 से बात करने वाले दीपक नाम के शख्स ने 5 लाख लाइसेंस फीस और 90 हज़ार रुपये जीएसटी को मिला कर 5 लाख 90 हज़ार रुपये की मांग की, लेकिन ऑनलाइन जो फार्म भरने की बात कही गई थी, उसमें फोर-व्हीलर नहीं बल्कि टू-व्हीलर लिखा हुआ था। इस पर जब दीपक मिश्रा से बात करनी चाही तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद से उसने कोई बात नहीं की। 

इस तरह पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल साइबर क्राइम का शिकार हुईं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर धारा 420/406 और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 की धारा 66-डी के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच एसआई विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें -ऊर्जा बचत : खुद बेपरवाह तो दूसरों को कैसे करेंगे प्रेरित, पढ़िए 'अमृत विचार' की ग्राउंड रिपोर्ट

संबंधित समाचार