प्रयागराज: मुस्लिम हॉस्टल में छापेमारी, 20 बम और दो तमंचे बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में शुक्रवार को देर रात पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचा और 20 बम बरामद किया है। इस दौरान हॉस्टल से भारी मात्रा में बम और असलहे बरामद होने के पुलिस दंग रह गयी। पुलिस ने बम और कारतूस को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार इलाहाबाद मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के आसिफ इकबाल को बीते दिनो कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद आसिफ ने तहरीर देकर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर रात हॉस्टल में छापेमारी की। 

छापेमारी के दौरान वहां का नजारा देख चौक गयी। हॉस्टल के कमरा नंबर 57 से पुलिस ने 20 बम, दो तमंचा बरामद किया। यह कमरा मुदस्सिर अंत:वासी के नाम से एलाट है। पुलिस ने कई और कमरों की तलाशी ली है। इससे हॉस्टल में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-सपा अपनी नीतियों से भटकी हुई है, यह असली समाजवादी नहीं है, बलिया में बोले ब्रजेश पाठक

 

संबंधित समाचार