अयोध्या: सड़क का शिलान्यास कर बोले सांसद- बढ़ेगा व्यापार और रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। संसदीय क्षेत्र के बीकापुर विधानसभा में भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कोछा सम्पर्क मार्ग से बछरामपुर गांव स्थित मंदिर तक  29.45 लाख रूपये लागत की 550 मी. लंबी सड़क का शिलान्यास किया।

सांसद ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में है। बेहतर परिवाहन के लिए सड़को का अच्छा होना आवश्यक है। डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में सड़कों का नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण व सुन्दरीकरण हो रहा है। गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़कर बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है। बेहतर आवागमन सुविधा से ग्रामीण बाजारों के व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी और रोजगार सृजन होगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन, अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है और बेहतर सुविधाओं के साथ यह पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो है। जाम की समस्या से झुटकारा के लिए शहर में रेलवे ओवरब्रिज का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना, ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, सुनील मिश्र, इन्द्र सेन सिंह, राम बहादुर निषाद, भरत श्रीवास्तव, निरंजन निषाद सहित ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-यादव समाज का अहित चाहती है सपा: बोले पूर्व विधायक शिवप्रसाद- ‘सैफई परिवार’ ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया

संबंधित समाचार