बल का सदस्य होने के कारण हमारे लिए प्रतिज्ञा महत्वपूर्ण: कमांडेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीआरपीएफ शिविर में आयोजित हुआ सद्भाव दिवस

अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व पीएम राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को सीआरपीएफ 63 बटालियन के नवीन मंडी स्थित शिविर में सद्भावना दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट छोटेलाल ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सदस्य होने के कारण सद्भावना दिवस पर की गई प्रतिज्ञा हमारे लिए अधिक महत्व रखती है, क्योंकि हमारी ड्यूटी तथा यह प्रतिज्ञा एक ही सिक्के की दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिज्ञा हमारे लिए अपने कर्तव्य पालन के साथ-साथ मानव मूल्यों को प्राप्त करने का माध्यम भी है। 

इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों तथा जवानों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की सद्भावनात्मक एकता तथा सद्भाव के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी सरकार राजा रमन,उप कमांडेंट अजय कुमार व राणा प्रताप के अतिरिक्त अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-यादव समाज का अहित चाहती है सपा: बोले पूर्व विधायक शिवप्रसाद- ‘सैफई परिवार’ ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया

संबंधित समाचार