गोंडा: महिला को सड़क पर पड़े मिले 1.20 लाख रुपये, पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला के ईमानदारी की हो रही सराहना 

गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को बृहस्पतिवार को घर जाते समय सड़क पर 1.20 साथ रुपये पड़े मिले। महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए शनिवार क पुलिस कार्यालय जाकर उसे सीओ सिटी को सौंप दिया। महिला के ईमानदारी की जमकर सराहना हो रही है। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की रहने वाले राकेश कुमार चौरसिया की पत्नी शारदा देवी  17 अगस्त को दवा लाने गयी थीं।‌ दवा लेकर वह घर लौट रही थी। रास्ते में उन्हे लाल रंग की पन्नी में लिपटा हुआ एक पैकेट लावारिस हालत में पड़ा मिला। उन्होंने पैकेट उठा लिया और घर चली गयीं। घर पहुंचकर उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें 1.20 लाख रुपये रखे मिले। इस पर उन्होने रुपये को पुलिस को सौंपने का फैसला किया।

शनिवार को शारदा देवी अपने बेटे के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और सीओ सिटी विनय कुमार सिंह को घटना की जानकारी देते हुए रुपये उन्हे सौंप दिए। शारदा देवी की ईमानदारी देखकर हर कोई हैरान रह गया। सभी ने उनकी ईमानदारी की सराहना की। सीओ सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रुपये नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के सुपुर्द किया गया है और विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बरामद रुपये का कोई वारिस सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:-यादव समाज का अहित चाहती है सपा: बोले पूर्व विधायक शिवप्रसाद- ‘सैफई परिवार’ ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया

संबंधित समाचार