गोंडा: बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा,अमृत विचार। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की 2 बाइकें बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त को स्टेशन रोड छेदीपुरवा से एक स्कूटी व जीवनदीप हॉस्पिटल से एक बाइक चोरी हुई थी। 

इन घटनाओं के खुलासे के लिये पुलिस टीमें लगाई गयी थीं। शनिवार को उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला की टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी जावेद कोतवाली क्षेत्र के अहिरन मोहल्ला का रहने वाला है। उसक साथ एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया है। आरोपी के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें:-यादव समाज का अहित चाहती है सपा: बोले पूर्व विधायक शिवप्रसाद- ‘सैफई परिवार’ ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया

संबंधित समाचार