शाहजहांपुर: दो वर्ष में नए फुट ओवरब्रिज, स्वाचलित सीढ़ियों की मिलेगी सुविधा
शाहजहांपुर, अमृत विचार। नवागत डीआरएम राजकुमार सिंह ने दूसरे दिन रेलवे स्टेशन और मालगोदाम रोड पर द्वितीय प्रवेश द्वार आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से नए फुट ओवरब्रिज और स्वाचलित सीढ़ियों के बारे में जानकारी की।
दो साल में नया फुट ओवरब्रिज बन जाने की उम्मीद है। जबकि पुराना फुट ओवरब्रिज को हटा दिया जाए। डीआरएम को निरीक्षण के समय सब कुछ ठीक ठाक मिला।
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह शुक्रवार को यहां बिना रुके रोजा की ओर निकल गए थे। शनिवार को वापसी में दिन में करीब 11 बजे रोजा से शाहजहांपुर ट्रेन द्वारा पहुंचे। उन्होंने मालगोदाम रोड पर द्वितीय प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने नए फुट ओवरब्रिज व स्वाचलित सीढ़ियों का निर्माण का नक्शा दिखाया। अधिकारियों ने बताया कि नया फुट ओवरब्रिज द्वितीय प्रवेश द्वार से प्रारंभ होकर प्लेटफार्म से होते हुए आरपीएफ थाना भवन से ऊपर से होते हुए थाने के पीछे उतरेगा। इसी पुल पर लिफ्ट, स्वाचलित सीढ़ियों की सुविधा होगी।
यह पुल काफी चौड़ा होगा। दूसरा फुट ओवरब्रिज पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन से होते हुए मालगोदाम के द्वितीय प्रवेश द्वार के सेकेण्ड इन्ट्री पर उतरेगा। यह पुल कम चौड़ा होगा। द्वितीय प्रवेश द्वार परिसर में प्रतीक्षालय, टिकट घर, कार पार्किंग की सुविधा रहेगी। पहले फेश 17 करोड़ में यह कार्य होगा और ठेका हो गया है।
डीआरएम ने पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन, पार्सल घर, प्लेटफार्म एक पर स्थित पे एण्ड यूज शौचालय, प्रथम श्रेणी वेटिंग हाल, रिजर्वेशन टिकट व जनरल टिकट घर आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पार्सल घर का गोदाम, आरपीएफ थाने के पीछे सरकारी आवास तोड़कर पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन से रास्ता जोड़ दिया जाएगा।
प्लेटफार्म एक पर स्टाल को भी चेक किया। डीआरएम ने हिन्दी पुस्तकालय बंद मिलने पर निर्देश दिए कि ट्रेन लेकर गया तो दूसरे कर्मचारी को चार्ज दिया जाए। पुस्तकालय बराबर खुलना चाहिए। डीआरएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला है। पौन घंटे निरीक्षण के बाद डीआरएम ट्रेन से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
निरीक्षण के समय सीनियर डीईएन तृतीय अनुपम चाहर, सीनियर डीओएम सुधीर सिंह, सीनियर डीएफएम अमित शर्मा, एईएन रिषभ दत्त, एसएस पीएस तोमर, सीएमआई एसके ठाकुर, स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र, आरपीएफ, जीआरपी आदि स्टाफ मौजूद रहा।
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: ट्रक ने मारी टक्कर, कांवड़ियों से भरी ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त
