पीलीभीत: गेहूं की कालाबाजारी रोकने को केंद्रीय टीम का छापा, कई जगह स्टॉक चेक.. जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गेहूं की कालाबाजारी रोकने के लिए सत्यापन करने को शनिवार को केंद्रीय टीम पीलीभीत पहुंची। सबसे पहले टीम ने मंडी समिति पहुंचकर स्थानीय अफसरों से संपर्क किया। इसके बाद दो व्यापारियों के यहां छापा मारा। अभिलेख से स्टॉक का मिलान किया गया। जिसमे क्षमता से काम स्टॉक मिलने की बात सामने आई। इसके बाद फ्लोर मिल पर भी गए।दो फ्लोर मिलों पर घंटों जांच चलती रही। टीम में जिले के कई अफसर भी साथ रहे। उधर, व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: सूखा भूसा उठाकर अफसर बोले- इसमें चोकर और चारा कहां है? 

 

संबंधित समाचार