बरेली: बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डिस्को, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर में बर्थे पार्टी में तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो पांच-छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।

सुभाषनगर के बब्बनपुरवा निवासिनी शाकरा शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके पति रेलवे में मुरादाबाद में कर्मचारी हैं। उनके मोहल्ले की एक महिला और उसका बेटा रंजिश रखते हैं। आरोपी ने उनके बेटे से दोस्ती कर ली थी। बीते दिनों आरोपी महिला के बेटे का जन्म दिन था। उसमें उनके बेटे को शराब पिलाकर तमंचे हाथ में थमाकर फायर कराया था। उनके बेटे ने नशे में आरोपी महिला के बेटे का कहना मान लिया। इस मामले का वीडियो इंस्टाग्राम पर किसी ने शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर अखिलेश प्रधान ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिना पीओएस मशीन खाद बेचने पर दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त

 

संबंधित समाचार