लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, सपा अध्यक्ष ने लिखा ये खास Tweet
लखनऊ, अमृत विचार। साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर का देश भर में प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो यूपी आये हुए हैं। रविवार को रजनीकांत ने पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इसको लेकर अखिलेश यादव ने एक खास ट्वीट भी किया है। अखिलेश से मुलाकात के समय उनकी पत्नी लता रजनीकांत भी मौजूद रहीं। अखिलेश और रजनीकांत ने कई विषयों पर चर्चा की।
मीडिया से बातचीत में अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि अखिलेश जी से मेरी पहले भी मुलाकात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं समय-समय पर फोन से भी बात कर लेता हूँ। इस मौके पर रजनीकांत ने नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह को भी याद किया। गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार ने कल सीएम योगी से भी मुलाकात की थी।
जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 20, 2023
मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है… pic.twitter.com/e9KZrc5mNH
ये भी पढ़ें -लखनऊ : CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
