UP News : घोसी उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी काली स्याही 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ / मऊ, अमृत विचार। घोसी उपचुनाव में प्रचार कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेंकी गई। सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रचार में रविवार को चौहान कोपागंज के पास एक सभा में जा रहे थे। इस बीच उनका स्वागत करने के बहाने से आये युवक ने माला पहनते हुए उनके चेहरे पर काली स्याही फेंक दी। दारा सिंह चौहान ने इसके पीछे समाजवादी पार्टी का हाथ बताया है और कहा है कि विपक्षी हताश होकर ऐसी हरकतें कर रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। 

ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर : दिन दहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस  

संबंधित समाचार