Kanpur Crime : पहले साथ में बैठकर लड़ाए जाम, फिर दोस्त ने ही युवक को तमंचे से मार दी गोली, जानें- पूरा मामला
कानपुर में दोस्त ने युवक को गोली मार दी।
कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में नशे के विवाद में युवक केा गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। गोली युवक के पेट को छू कर निकल गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही घायल युवक को बिधनू सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मगरसा निवासी गौरव राजपूत उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व. शिवशंकर अपने साथी व पड़ोसी ट्रक चालक शिवम राजपूत के साथ शराब पीकर गॉव के बाहर घूम रहा था। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी बीच शिवम ने कमर से तंमचा निकाला और गौरव के ऊपर फायर झोंक दिया।
तमंचे से फायर की आवाज सुन आस पास के दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि गौरव जमीन पर पड़ा था और शिवम नशे में धुत होकर वहीं पास में तमंचा लिए खड़ा था ये देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन - फानन घायल गौरव को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। पुलिस आरोपी को हिरायत में लेकर पूछताछ कर रही है।
