Fatehpur News: अन्तर्जनपदीय गौतस्कर को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, 15 हजार का था इनामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर पुलिस ने बिहार से 15 हजार का इनामिया अन्तर्जनपदीय गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

फतेहपुर पुलिस ने 15 हजार का इनामिया अन्तर्जनपदीय गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की बिहार राज्य के कैमूर जनपद से गिरफ्तारी हुई।

फतेहपुर, अमृत विचार। पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया अन्तर्राज्जीय गौ-तश्कर को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौतस्कर को पुलिस ने बिहार राज्य के कैमूर जनपद से गिरफ्तार कर लाई है।

उपनिरीक्षक सुमित देव पांडेय ने इनामिया गौतश्कर शकील कुरैशी निवासी चौनपुर कैमूर बिहार को बिहार से गिरफ्तार किया है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से गौ तश्करी के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने से एसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

आरोपी के खिलाफ मिर्जापुर, वाराणसी समेत कई जगह गौतस्करी के मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने साथियों संग हाइवे में गौतस्करी करता था। 2022 में कोतवाली पुलिस ने चौफेरवा के पास से एक ट्रक में गोवंश बरामद किए थे। ट्रक शकील के नाम था, उस समय आरोपी मौके से भाग निकले थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया है।

संबंधित समाचार