बरेली: कल से शुरू होंगे 80 स्पेशल ट्रेनों के रिजर्वेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 12 सितंबर से देश में 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है। इसमें से चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बरेली में भी होगा। जंक्शन पर इसकी तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन प्रक्रिया को 10 सितंबर गुरुवार से खोला जा रहा …

बरेली, अमृत विचार। 12 सितंबर से देश में 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है। इसमें से चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बरेली में भी होगा। जंक्शन पर इसकी तैयारियों को तेज कर दिया गया है।

इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन प्रक्रिया को 10 सितंबर गुरुवार से खोला जा रहा है। यात्री आरक्षण काउंटर या फिर ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप के माध्यम से अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं।

बिना कंफर्म टिकट वाले यात्री को ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। फिलहाल जंक्शन की सभी टिकट खिड़कियां बंद रहेंगी। केवल आरक्षित टिकट खिड़की ही खुली रहेगी।

संबंधित समाचार