बरेली: 20 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 187 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
बरेली,अमृत विचार। जिले मे कोरोना ने अब फिर से रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार को जिले में 20 स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल 187 लोगों में संक्रमण की पुष्ट हुई। इनमें करीब एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मचारी मिलेट्री अस्पताल के बताए जा रहे हैं। वहीं, ग्रीन पार्क के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। …
बरेली,अमृत विचार। जिले मे कोरोना ने अब फिर से रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार को जिले में 20 स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल 187 लोगों में संक्रमण की पुष्ट हुई। इनमें करीब एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मचारी मिलेट्री अस्पताल के बताए जा रहे हैं।
वहीं, ग्रीन पार्क के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी बहेड़ी में भी पांच लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जबकि एयरफोर्स का कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित मिला है। वहीं, इफ्को के पांच और पुलिस लाइन में छह जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पुलिस लाइन बरेली में छह जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राजेंद्र नगर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए वह फतेहगंज पश्चिमी के कोविड-एल 2 अस्पताल में भर्ती था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हफ्ते भर पहले से शहर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच जब उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो उन्हें दो दिन पहले कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इन इलाकों के लोगों में भी हुई संक्रमण की पुष्टि
बुधवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी नगर, मोहल्ला बक्सरिया, अवास धाम, भोजीपुरा के फरीदपुर गौटिया, घंगोरा, इज्जतनगर, लाल फाटक, मेगा ड्रीम होम, इज्जनगर की लाल कॉलोनी, सुरेश शर्मा नगर, मढ़ीनाथ, प्रेम नगर, सिविल लाइंस, भुता, बंगला नंबर 44 कैंट, होटल एलए, रविंद्र नगर, जेल रोड, अहिरोला, फैजनगर, चौबारी, बल्लिया, जागृति नगर, अशोक बिहार, सीबीगंज, सुभाष नगर गली नंबर 2, राजीव कॉलोनी, सन सिटी बंगला नंबर 5, कोहाड़ापीर, हरूनगला सब्जी मंडी, स्पर्श अपार्टमेंट ग्रीन पार्क, आंवला, कीर्ति नगर, शास्त्री नगर, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन, अलोक नगर, इंद्रा नगर, मुंशी नगर, विशाल सिटी, जनकपुरी, बिथरी चैनपुर, आलमगिरी गंज, समेत करीब दो दर्जन स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
