Etawah Suicide : बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक बचपन से मानसिक रोगी था
इटावा में दुपट्टे से फांसी लगाकर बालक ने की आत्महत्या।
इटावा में बालक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनामई में किशोर ने अपने ही घर मे लगे लोहे के जाल में बहन के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करली। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बालक बचपन से मामूली मानसिक रोगी बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चल सका है।
ग्राम निवासी कृषक विनोद कुमार जाटव के 12 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार की आत्महत्या की जानकारी मिलने पर भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला पहुंचे। क्राइम सीन इक्युपमेंट लगाकर फोरेन्सिक टीम को बुलाकर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
ग्रामीणों के मुताबिक आलोक जाटव गांव के कुछ लड़कों के साथ बीते कई दिनों से अपने गांव से गायब हो गया था। जिसकी खोजबीन पर उसके परिजन बीती शुक्रवार की शाम गांव लेकर पहुँचे थे। सुबह होते ही पिता विनोद जाटव अपनी गाड़ी लेकर मजदूरी पर चला गया था। मां सुमीना कृषि कार्य के लिए खेतों पर गई हुई थी। बहन कांति,भाई अंकित, अंजलि स्कूल चले गए थे। आलोक बचपन से मामूली मानसिक रोगी था। घर में अकेले मौका पाकर बहन के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करली।
