बहराइच: बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी- योग तन के साथ मन को प्रदान करता है स्फूर्ति
जिला स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुआ योगा चैंपियनशिप
बहराइच, अमृत विचार। शहर में स्थित सेंट नार्वेट स्कूल में प्रथम जनपद स्तरीय योगा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डा. प्रज्ञा त्रिपाठी (एमएलसी), नीरज मिश्रा (जिला क्रीडा अधिकारी), फादर प्रकाश सोरेन प्रिसिंपल सेंट नार्वेट, अनिल मिश्रा (अधिवक्ता) ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिले में आयोजित प्रथम जनपद स्तरीय योगा चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा, रिदमिक पेयर योगा, आर्टिस्टिक योगा आसनों में जिले के सेंट नार्वेट, बायरोज ब्लू बेल्स, तारा महिला इंटर कालेज, बाल संस्कारशाला, एआईएमएस स्कूल, प्राथमिक विधालय फखरपुर समेत लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा, सचिव दीपा द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सुशील बाजपेयी ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किया।
वही प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के बच्चों की प्रतिभा को निखारना व उनको मंच प्रदान करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। जिले का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए बच्चों को खेलो इंडिया तक ले जाने के लिए उनकी संस्था प्रयासरत है। मुख्तातिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि योग हमारे तन के साथ-साथ मन को स्फूर्ती प्रदान करता है।
उन्होनें कहा कि योग का मतलब है जोड़ना और आज पूरा विश्व योग के माध्यम से हमारी संस्कृति से जुड़ रहा है उसे अपना रहा है। प्रिसिंपल सेंट नार्वेट फादर प्रकाश सोरेन ने संस्था का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को एकाग्र कर सकते है। आज के जीवनशैली में शरीर को स्वस्थय रखने के लिए योग आवश्यक है।
जज की भूमिका का निर्वहन शीला वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, अंकित सिंह, व सुशील वाजपेयी योगा विशेषज्ञ ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष तौशीफ अहमद, अमरेश गिरि, वेद प्रकाश, अमित यादव, आशीष यज्ञसैनी, समेत विधालयों के स्पोर्ट टीचर व अभिभावक एवं बच्चें उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें:-सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : आलोक जिन्दल
