बरेली: मदरसों की दुर्दशा के लिए पूर्व की अखिलेश सरकार जिम्मेदार- मौलाना शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने मदरसों का सर्वे कराया और फिर जांच कराई। अब यह कार्य पूरा हो चुका है। 75 जिलों से अधिकारियों ने शासन को रिपोर्ट भी भेज दी है।

अब मदरसों के संबंध में सरकार जल्द फैसला ले, अगर इस सिलसिले में कुछ फर्जी मदरसे पाए गए हैं तो उनको बंद किया जा सकता है, मगर चंद मदरसों की वजह से हजारों मदरसों में दी जा रही शिक्षा को रोका जाना या असमंजस की स्थिति पैदा करना छात्र- छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। 

मौलाना ने कहा कि मदरसों की दुर्दशा के लिए पूर्व की अखिलेश सरकार जिम्मेदार है। अखिलेश यादव के कार्यकाल में मदरसों की जिला स्तर पर होने वाली मान्यता को समाप्त कर दिया गया। लिहाजा, अब योगी सरकार जिला स्तर पर तहतानिया और फौकानिया दर्जे की मान्यता का सिलसिला शुरू करे। मौलाना ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तखार जावेद से मदरसों को मान्यता देने की मांग उठाई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: श्री रामचंद्र स्मारक आईटीआई का परीक्षा परिणाम घोषित, प्रशिक्षणार्थी अच्छे अंकों के साथ हुए पास

 

संबंधित समाचार