बरेली: शराब तस्करों के खिलाफ खोला मोर्चा, घेरा थाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांव गिरधारीपुर की महिला और पुरुषों ने गांव में शराब की बिक्री बंद कराने और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें समझाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

गांव गिरधारीपुर के नन्हेलाल, विनोद, रोशनलाल, राजवीर, मंगली, सुनीता, विशाल, उमाशंकर, विष्णु, रामधुन, विनोद, मंगली, नीरज, रामबेटी, सुनीता, मीरा, चंद्रसेन, संजीव, रामबाबू समेत करीब 120 लोग ट्रैक्टर-ट्राली से बीडीसी सदस्य रोशनलाल के नेतृत्व में रविवार रात 9 बजे थाना इज्जतनगर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके गांव के चार लोग अवैध तरीके से शराब की बिक्री करते हैं। इससे उनके गांव के कई युवक व किशोरों को नशे की लत लग गई है।

विरोध करने पर शराब तस्कर झगड़ा करते हैं। बताया कि कई बार स्थानीय चौकी पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन्हें यहां आना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो चार दिन बाद थाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: दरोगा ने पेश की भक्ति की मिसाल, डाक कांवड़ को थाम लगाई दौड़

 

संबंधित समाचार