बरेली: दरोगा ने पेश की भक्ति की मिसाल, डाक कांवड़ को थाम लगाई दौड़
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अर्जित कुमार ने वर्दी में भक्ति की मिसाल को कायम कर डाक कांवड़ में अपना योगदान दिया। बताया जाता है कि दरोगा की ड्यूटी टोल प्लाजा के आगे धनेटा कट पर लगी थी। इस दौरान एक डांक कांवड़ का जत्था भुता की ओर जा रहा था।
दरोगा ने देखा कि एक कांवड़िए के पैर में चोट लग गई है और वह डांक कांवड़ लेकर दौड़ नही पा रहा है तो दरोगा ने तुरंत ही डाक कांवड़ को थाम लिया और उसे लेकर दौड़ पड़ा। दरोगा की शिव भक्ति देख चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने वीडियो बना ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कोई बरेली पुलिस जिंदाबाद लिख रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर हर हर महादेव के कमेंट कर रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: कचरामुक्त होंगे 47 गांव, कूड़े का निस्तारण शुरू
