मुरादाबाद :- नवविवाहिता को पंचायत में दिया तीन तलाक
मुरादाबाद/अमृत विचार। जनपद में तीन तलाक के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब भगतपुर क्षेत्र में नवविवाहिता को भरी पंचायत तीन तलाक दे दिया गया। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। तीन तलाक का शिकार हुई पीड़िता भगतपुर थाना …
मुरादाबाद/अमृत विचार। जनपद में तीन तलाक के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब भगतपुर क्षेत्र में नवविवाहिता को भरी पंचायत तीन तलाक दे दिया गया। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
तीन तलाक का शिकार हुई पीड़िता भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता की काशीपुर में जनरल स्टोर की दुकान है। छह माह पूर्व उसकी शादी भोजपुर के पीपलसाना निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद दहेज की खातिर पीड़िता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। लाकडाउन में पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके चलते पीड़िता मायके में रहने लगी थी।
पंचायत के जरिए भी मसले को निपटाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तीन दिन पूर्व लड़के पक्ष के लोग मसले को निपटाने के लिए भगतपुर स्थित पीड़िता के रिश्तेदार के घर जुटे। पंचायत चल रही थी इसी बीच लड़के ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सीओ ठाकुरद्वारा को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश ।
