मुरादाबाद : सोनकपुर पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचा । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के अज्ञात युवक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरु कर दी। 

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सोनकपुर पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव पड़ा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां डाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।  थाना प्रभारी ने बताया कि शव को देखने पर ऐसा लग रहा है। जैसे युवक पुल से नीचे गिरा हो। जिसमें पत्थर पर सर टकराने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा

संबंधित समाचार