DCW के नोटिस जारी करने के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अधिकारी को हिरासत में लिया
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और नाबालिग से बलात्कार तथा उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। नाबालिग का बयान दर्ज कराया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी के निलंबन के आदेश दिए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल मामले की जांच के संबंध में बुराड़ी में आरोपी अधिकारी के घर पहुंचा। पीड़ित लड़की एक अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद से आरोपी और उसके परिवार के साथ रह रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि अधिकारी की पत्नी पर भी पीड़ित को गर्भपात के लिए दवाएं देने का आरोप लगाया गया है। अपने अधिकारी के खिलाफ आरोप पर दिल्ली सरकार ने कहा, ‘‘अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’
।
यह भी पढ़ें- शिक्षक बस बच्चों के भविष्य की चिंता करें, शेष चिंताएं सरकार का काम : सीएम शिवराज
