AFC Asian Cup 2023 : एएफसी एशिया कप के शुरुआती मैच-फाइनल की मेजबानी करेगा लुसैल स्टेडियम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुआलालंपुर। पिछले साल विश्व कप फाइनल की मेजबानी करने वाला एतिहासिक लुसैल स्टेडियम एएफसी एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले और फाइनल मैच की मेजबानी करेगा। स्थानीय आयोजन समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जनवरी को गत चैंपियन कतर और लेबनान के बीच ग्रुप ए के मैच के साथ होगी। फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम को 2015 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भाषा 

एआईएफएफ की संस्थानिक लीग में कई संस्थानों ने दिखाई दिलचस्पी 
नई दिल्ली। इस साल के आखिर में शुरू होने वाली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की संस्थानिक लीग में कई नामी संस्थानों ने दिलचस्पी दिखाई है। एआईएफएफ की विज्ञप्ति के अनुसार जो संस्थान इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, उनमें सीमा सुरक्षा बल, भारतीय नौसेना, भारतीय खाद्य निगम, ईएसआईसी, चेन्नई सीमा शुल्क, नियंत्रक और महालेखा परीक्षक, दिल्ली शामिल हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यकारी समिति ने इस साल 14 अप्रैल को देश में एमेच्योर फुटबॉल को भी समान महत्व देने का फैसला किया था और उसका मानना है कि इससे प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ेगा और खिलाड़ियों को अधिक सुरक्षा मिलेगी। संस्थानिक लीग में भाग लेने वाली टीमों का फैसला बोली प्रक्रिया से होगा और इस साल अक्टूबर तक टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर पर कप टूर्नामेंट में भाग लेने का मौका मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें : BWF World Championships 2023 : एचएस प्रणय बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे 

संबंधित समाचार