अयोध्या: महापौर ने कम्पोजिट विद्यालय में किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जीबीटीसी की ओर से स्मार्ट क्लास अभियान के तहत नाग पंचमी पर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कंपोजिट विद्यालय दर्शन नगर पूरा में स्मार्ट क्लास का उद्‌घाटन किया। इस मौके पर महापौर ने तकनीकी शिक्षा को इक्कीसवी सदी की सबसे बड़ी जरूरत बताया। बच्चों को इसका महत्व भी समझाया।

प्रोजेक्ट लीडर डाॅ  अनामिका मिश्रा ने बताया अगले कुछ दिनों में 7 और विद्यालयों को स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराई जायेगी। जिसके लिए प्राथमिक विद्यालय पहाड़गंज मसौधा, तमकीनगंज  तारुन, मकदूमपुर  मवई, शहजनवा  हैरिंग्टनगंज, ठेउंगा  सोहावल, विट्ठलपुर  मसौधा, कंपोजिट विद्यालय करीमपुर - रूदौली का चयन संस्था द्वारा किया जा चुका है।

सोमित्र दूबे ने बताया संस्था का लक्ष्य जनपद मे 100 से भी ज्यादा स्मार्ट विद्यालय देने का है। अध्यापिका निधि महेन्द्रा ने ट्रस्ट की संस्थापिका मलेशिया में रहने वाली किरन दीप संधू और नोएडा के देवेश मोहन और स्मार्ट क्लास को वित्तीय सहायता देने वाले दिल्ली के रोहन अगाशे और ईशा भल्ला का धन्यवाद दिया। प्रोजेक्ट लीडर पंकज आर्या, सन्तोष गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, संपूर्णानन्द सिंह, सर्वेश तिवारी राजेन्द्र तिवारी, राहुल मौर्य, अंकिता बारी, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कस्तूरबा के दो लेखाकारों समेत रसोइया की संविदा समाप्त, जानें मामला

संबंधित समाचार