बुलंदशहर में एक दर्जन से अधिक बंदरों की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के आहार क्षेत्र में सोमवार सुबह 12 से अधिक बंदरों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम हसनपुर बांगर के खेतों में अलग अलग स्थानों पर आज प्रात: एक दर्जन से अधिक बंदरों के शव पड़े मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

घटना की सूचना पर प्रशासन ने पशु चिकित्सा विभाग की टीमों को मौके पर भेजा। उन्होंने बंदरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय भेज दिया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ : पूर्व सीएम कल्याण सिंह को गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राम के लिए बाबूजी ने बड़ा बलिदान दिया

संबंधित समाचार