केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का दावा- 2024 में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को प्रयागराज पहुंची। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता की। उन्होंने 2024 में एनडीए गठबंधन का फिर से सत्ता में वापसी करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार की जीत 2014 से और भी बेहतर होगी। 

सर्किट हाउस पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में झांडा गाड़ने का काम करेगी। 

2024 के चुनाव में एनडीए 2014 से ज्यादा बहुमत से वापसी करेगी। उन्होंने बताया इंडिया एलायंस निराश और हताश  लोगों का गठबंधन है। इनका जनता की समस्याओं से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल लंबे समय से सत्ता से बाहर हैं। जनता इनको लगातार पसंद नही कर रही है। इससे यह निराश हो चुके हैं। 

राजनीति में बने रहने के लिए यह लोग इंडिया नाम से गठबंधन बनाकर देश की जनता को गुमराह कर कर रहे हैं। यह कभी कामयाब नहीं होंगे। अनुप्रिया ने कहा लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने और प्रत्याशी उतारने का अधिकार है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। फैसला तो जनता करेगी। कौन कितना जनता से जुड़ा है इसका फैसला चुनाव में हो जाएगा। 

उन्होंने कहा की यूपी की सभी 80 सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। यह जीत 2014 से भी बड़ी होगी। भारत एक सशक्त राष्ट्र बनकर उभर रहा है। देश के विकास और 2047 तक भारत को विकसित बनाने का जो एनडीए ने सपना देखा है उसमें अपना सहयोग देना चाहिए।सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की लगातार पराजय हो रही है। यूपी में सपा की सत्ता में वापसी की दूर-दूर तक कोई चर्चा नहीं है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: प्राइवेट वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर कैब मालिकों-चालकों ने किया प्रदर्शन, परिवहन विभाग को दी चेतावनी

 

संबंधित समाचार